... पर मन उदास है मेरा सोचकर कि दुःख को जाना होगा ख़ुशी जो आ रही है जाते हुए कितना दुखी लग रहा है हमेशा साथ दिया है चिपका रहा है साये की तरह मुझसे रहना दूभर हो जाएगा इसके बिना पर ऐ 'दुःख' ज्यादा दुखी मत हो मैंने ये भी सुना है ज्यादा दिन टिकती नहीं है ये 'ख़ुशी'
Posts
Showing posts from 2014
- Get link
- X
- Other Apps
कितनी आसानी से सीख गया था, तुमने कपड़ों पर मुगरी चलाते चलाते सिखा दिया था मुझे कापी पर चार सवाल तुम लिखती मैं झट से उन्हें लगा कर तुम्हे दिखा देता बस पता ही नहीं चला और जोड़ना आ गया मुझे एरोप्लेन की स्पेलिंग जब सीखी थी तुमसे कई दिन तक उसी प्लेन में बैठकर उड़ता ही रहा घमंड के आसमान में कितनी आसानी से सिखा दिया था तुमने सब कुछ मुझको कोशिश करता हूँ सिखा दूँ वैसे ही अपने बच्चों को भी प्यार जो करता हूँ उनसे बहोत मैं जान तो तुम भी देती थी हम सब पर है न मम्मी... कभी कभी अब सोचता हूँ बिना आंसू बहाए अपने बच्चों से विदा लेना तो मैंने सीखा ही नहीं तुमसे तुम्हे तो मालूम था नहीं रहोगी साथ हमारे ज्यादा दिन तक कभी देखे नहीं आंसू तुम्हारे चेहरे पर फिर भी ज़रुरत पड़ेगी मुझे भी कभी न कभी इसकी जोड़ना तो सीखा दिया हँसी खेल में हँसते हँसते अपनों से घटना भी सीखा दो.... प्लीज़ मम्मी ....
- Get link
- X
- Other Apps
If you were not there, I would have been not at all troubled, but you are always there to provide a standard for comparison and make me feel unwanted and undesirable. I don't want to improve on myself - I just want you to disappear....... तुम जब चलते हो, तो कायनात चलती है कारवां सा खुशियों का, बिन बुलाये चलता है मैं जब भी दूँ आवाज़, सफर - ए - मुश्किल में भी एक परेशां गूँज के सिवा, साथ कुछ आता ही नहीं तुम दमकते हो, चमकती है तुम्हारी महफ़िल जिस शह पर रख दो हाथ तुम, रोशन हो उठती है मैं जब भी करूँ कोशिश, कि चमकती लौ को पकड़ लूँ चंद फफोलों के सिवा, हाथ कुछ आता ही नहीं
- Get link
- X
- Other Apps
Run Baby Run.......But Please..... If You Run And Only Run....You Will Die Tired एक राह पकड़ कर, चलता है वो सीढ़ी दर सीढ़ी, चढ़ता है वो समय नहीं है, दायें बाएं का, बस आगे ही.. बढ़ता है वो रफ़्तार कहीं कम, हो न जाए, फिक्र इसी की.. करता है वो छूटे साथी छूटे अपने, कर लेने को, पूरे सपने पूरा ज़ोर, लगा कर भागा दिन में जगना, भी क्या जगना रातों में भी, था वो जागा बहोत दूर अब, आ निकला है पा जाने को, सब भरपूर टस से मस भी, हुई नहीं है मंज़िल अब भी, लगती दूर हाथ में थे जो, पहले ही छोड़े ओझल हो गए , सारे अपने आँख से आँसू झर झर, झर झर साथ में ढलकेँ, सारे सपने सब कुछ खोया पाया नहीं कुछ हाथ लगी है, सिर्फ निराशा आज थकन है, तन पर केवल भीतर मन में, घोर हताशा आज थकन है, तन पर केवल भीतर मन में, घोर हताशा
- Get link
- X
- Other Apps
है पता, नहीं बदलोगे ज़िद भी रहेगी क़ायम हक़ भी नहीं है तुम पर अब मैं ही बदल रहा हूँ हरदम गिरा हुआ था अब उठने सा लगा हूँ तुम्हे दिखती है लड़खड़ाहट पर मैं संभल रहा हूँ लो तुम भी लुत्फ़ ले लो तमाशे तुम्हे पसंद हैं तुम धू धू जल रहे हो और मैं उबल रहा हूँ तेरी आरज़ू ने भींचा तेरी ख्वाहिशों ने बाँधा ओ जिस्म! गिरफ्त से तेरी अब मैं निकल रहा हूँ I have written few lines on perpetual tussle between mundane desires of physical body and intense pining for emancipation by sublime soul.....
- Get link
- X
- Other Apps
Many times you underestimate..... Sometimes you underestimate to be embarrassed..... Existence is never insignificant..... बहुत छोटी सी अदनी सी चीज़ लगे थे तुम मंज़िल की तो बात छोड़ो पहुँच तुम्हारी सीढ़ी तक भी होगी इस पर भी शक था मुझे छोटे से तुम छोटे छोटे से कदम तुम्हारे वोह भी ज़मीन पर मन ही मन हँसता मैं कुलांचे भरता रहा हवा में आज परेशान इस बात पर नही .... तुम पहुँच गए..... हैरान हूँ … तुमसे ही पूछ रहा हूँ पहुंचा कैसे जाता है? आज भी तुम चीज़ हो... पर पहुंची हुई
- Get link
- X
- Other Apps
एक बात बताओ तुम इतना मीठा कैसे बोल लेते हो? सुन्दर सुन्दर,तराशे हुए, ठंडी ठंडी , मिठास लिए बोल लाते कहाँ से हो तुम? चाहता, तो मैं भी हूँ बोलूँ, तो तुम्हारी तरह से हो जाएँ सब खुश तारीफ़ सुनकर अपनी पर ऐसा होता कभी नहीं मुँह जब भी खोलता हूँ निकलती है भड़ास ही वो भी तीखी, सुलगती हुई तुम्हे पता है.… मैंने एक बार कुछ शब्दों को मीठी चाशनी में हफ्तो डाल कर रखा .... इस्तेमाल करना चाहा जब तो सब गल गए थे शायद कुछ नालायक बच भी निकले थे सौदा कर लिया था उन्होंने मिठास के बदले अपना अर्थ चाशनी में घोल बैठे थे किसी काम के नहीं बचे थे वो बच गई थी तो कड़वाहट ज़बान में मेरी .… लेकिन सुना है मैंने सच भी कड़वा होता है है न... पर एक बात बताओ तुम इतना मीठा कैसे बोल लेते हो?
- Get link
- X
- Other Apps
सुबह उठ कर जब बाहर नज़र डाली मैंने सफ़ेद ठंडी बर्फ पर तो एक बार ये ख़याल आया कि तुम्हारी शख्सियत काफी कुछ बर्फ़ के जैसी है न कहीं हौसलों की गरमी और न जिंदादिली की आँच ही है तुम में तमन्नाएँ रही होंगी रंगो से भरी कभी अभी तो सब फीकी पड़ चुकी हैं बेरंगी हैं बिलकुल अब अंदर नहीं है ना सही पर बाहर से तपिश पाकर तो बर्फ भी पिघल जाती है मेरा सोचना ग़लत था मेरे दोस्त तुम बर्फ से भी कहीं गए गुज़रे हो
- Get link
- X
- Other Apps
जब से होश सम्भाला पाया यही तुम कुछ बताना चाहती हो मुझे कुछ समझाना चाहती हो कभी तो तुम्हारी परछाईं में भी पैनापन दिखता था तल्खी और चुभन थी एहसास में कभी तुम ही धुंधली हो जाती थीं धुआँ धुँआ सा था तुम्हारे अंदाज़ में चंद अल्फ़ाजो में समेटे थीं जाने कितने राज़ हमेशा चुप्पी ही सुनाई पड़ी तुम्हारी आवाज़ में पर तुम भी हो अजीब बताना भी चाहती हो वो भी पहेली बन कर कोशिशो के बावज़ूद तुम रहीं दूर..... मेरी समझ से दूर..... बहुत दूर मुझे याद है मैं बदला, मौसम बदला तुम भी बदलीं तरन्नुम और तुक की शॉल पहनकर अपने अंदर मौसीकी भर ली कई नाज़ुक जज़्बात भरे हो मुझे समझने में आसानी ऐसे भी तुमने कुछ हसीन हालात भरे खूबसूरत और दिलकश ग़ज़ल बनकर फासलों में भरी नज़दीकियाँ सफ़ेद कागज़ पर मेरे दिल के तुमने चमक भरी कई रंगीन दिन अो रात भरे रही जहाँ तक तुम्हे जानने की बात तो तुम वहीँ रहीं दूर..... मेरी समझ से दूर..... बहुत दूर हार न मानी तुमने खुद को विस्तार दिया बारीकियां भी दिख सकें तकलीफ के बिन...
- Get link
- X
- Other Apps
जिस्म की मंज़िल, मिटटी होना जिस्म की मंज़िल, मर जाना रूह की मंज़िल, सिर्फ रोशनी हो और उजली, निखर जाना जिस्म ही माने, ऊँच नीच और जिस्म ही माने, कायदे रूह की मजलिस, सब एक बराबर सिर्फ रूहानी हैं, वायदे जिस्म की चाहत, उत्सव करना जिस्म की चाहत, जश्न है रूह आप में, ऊर्जा उत्सव फिर और का, क्या प्रश्न है जिस्म का ज़र्रा, ज़र्रा रोये जिस्म का ज़र्रा, ज़र्रा बिलखे रूह का रेशा, रेशा रोशन अपने रब से, आ मिल के
- Get link
- X
- Other Apps
Dear Time, I know you are great healer but please don't meddle with memories of my mother. Please leave them untouched and undiluted and let me relive them again and again and again.........I hope you will understand. आज तो दिल भी भारी है मेरे सर के जैसा बालों में फिर से मेरे उंगलियाँ फिरा दो मम्मी होने लगी हैं धुँधली अब मिटने सी लगी हैं एक बार फिर से थोड़ी यादें बिखरा दो मम्मी इतनी भी क्या थी जल्दी जाने की छोड़कर सबको कैसे मिलोगी फिर से कोई तो मशविरा दो मम्मी पहले तो आतीं थीं अक्सर अब दिखती भी नहीं हो एक बार नींद में फिर से एक सपना गिरा दो मम्मी
- Get link
- X
- Other Apps
मैं, हाँ, मैं ही जवाब हूँ ... शांत हूँ गम्भीर हूँ निराला हूँ मैं ... बड़ा लाजवाब सा भी पूरा हूँ सच मैं ... हकीकत में अव्वल परियों के शहर का ... रंगीन ख्वाब सा भी मैं साथ ही हूँ जन्मा ... अपने सवाल के और साथ ही हूँ रहता ... साथ ही बड़ा हुआ दानिशवरी* ने आकर ... जब उसको पुकारा मुझे पहचानना वो भूला ... अचानक उठ खड़ा हुआ अब इधर उधर खोजता ... देखो थका जा रहा है आवाज़ दे रहा है ... मुझे बदहवास होकर है बाहर ही ढूंढता ... न झांके है भीतर हैरान मैं, न पाता मुझे ... मेरे इतने पास होकर ………………………………………… आज इस मुकाम पर... कुछ तो हुआ है एकदम से, अचानक से ... क्या ऐसा घटा है पर्दा हमारे बीच में ... जो हमेशा ही पड़ा था बिलकुल भी नहीं है … एकदम से हटा है मैं, तुम की छुट्टी … न मेरा, न तेरा हम का अहम् का ... मूल्य नहीं अब रह गया द...
- Get link
- X
- Other Apps
एक सवाल था अकेला था अलबेला था अपने साथी अपने हमनफ़स अपने जवाब की तलाश में घूम रहा था एक ही धुन थी उसको पा लेना उसी में झूम रहा था कोशिशो को लगातार बार बार नाकामी तो मिलती थी पर जवाब नहीं मिल रहा था थक गया था अब वो बदन भी टूट रहा था अभी तक जकड़े हुए था हौसला शायद अब कुछ हिस्सा छूट रहा था धीरे धीरे रास्ते में कुछ और लोग मिले सब थके से निराश से होश सबके खस्ताहाल थे वो भी कुछ ढूंढ ही रहे थे वो सब भी सवाल थे पहले एक सवाल था........ अकेला था ....... अब कई सवाल थे.…… मेला था.…… जवाब का अब भी दूर दूर तक कुछ पता न था.…………………
- Get link
- X
- Other Apps
सुन लो क्या कहती है, मगर याद ये रखना नहीं माननी कोई भी, इसकी बात है है निशा ये मायावी, राका है ये सूने सन्नाटे से सनी हुई, एक रात है कस कर शिकंजा शक का, तुम्हारी सोच पर छल्ला बन छलावों का, तुम पर गिरेगी स्याह रह जाएंगी सारी, अनमनी आनाकानियां उजले फैसलों में भी तुम्हारे, ये स्याही भरेगी उठते ही शिकायत कर देना, सवेरे से जाकर कैसे ये रोज़ लगाती रात, घिनौनी घात है यदि चाहो तो कर देना तुम माफ़ भी इसको फितरत के फंदे में फंसी, आखिर बेचारी रात है
- Get link
- X
- Other Apps
प्रश्न : बूढ़े शरीर (टूटे गिटार ) और आत्मा (धुन) में यदि संघर्ष होगा तो क्या होगा? उत्तर: मेल बेमेल होगा जब तब ऐसी समस्या आएगी बात बिलकुल नहीं बनेगी या बिलकुल ही बन जायेगी अगर युद्ध मानो तो.…… होना है क्या अब शंखनाद होगा बजेगी दुंदुभि कर्कश संवाद होगा रुदन की ध्वनियां दृश्य विचित्र होगा भवानी का क्रोध शंकर का नृत्य होगा अगर संगीत मानो तो…… होना है क्या जीवन गीत होगा बूढ़ा गिटार भी धुन का मीत होगा साथ देगा जब तक सांस आबाद होगी उसके बाद तो क्या कहने धुन आज़ाद होगी
- Get link
- X
- Other Apps
सब पहचानते हैं तुमको, रखती हो ख़याल तुम भी हर कोई तुम्हे चाहता, तुम मशहूर भी बहुत मुमकिन नहीं सिमटी रहे, चारदीवारी के भीतर पहुंचेगी तुम्हारी शोहरत, दूर भी बहुत नयी पुरानी हर चीज़, जानती है तुमको है मलाल इसी बात का, हमें कोई जानता नहीं मैं चीख चीख कर बोलूं, जब अपने नाम को सब देखते तो हैं, कोई पहचानता नहीं क्या बात करूँ मैं औरों की, पतलून भी मेरी दो तीन महीनों में, मुझको भूल जाती है ज़रा सी नाप क्या, बदली कमर की कसती शिकंजा, तकलीफ देती है, बेहद सताती है दस पांच कदम ज्य़ादा, रोज़ाना की सैर से गर आगे बढ़ जाऊं, तो जूते भूल जाते हैं पुचकारता हूँ प्यार से, 'मेरे काले घोड़ों ' शिद्दत से काटते हैं, छाले फूल जाते हैं अपना हुआ न आँगन, न धूप-छाँव ही ना तो अपना कमरा, न चारदीवारी है पहचान को गुमनामी, औ गुमन...
- Get link
- X
- Other Apps
आसमान बिछाकर के तुम उस पर ज़मीन जमाती हो पहाड़ उगते हैं उस पर फिर तुम नदी भगाती हो सूरज जलाकर, बोती बादल फिर इंद्रधनुष फहराती हो तुम तस्वीर बनाती हो और यह कविता बन जाती है हम पढ़नेवाले हैं जब पढ़ते अद्भुत तस्वीर नज़र आती है है असमंजस में डाला तुमने यह कैसा गड़बड़झाला है तस्वीर है सुन्दर कविता भी अंदाज़ बड़ा निराला है
- Get link
- X
- Other Apps
बस इनका ही सहारा था आँसू ही सच्चे साथी थे वाज़िब था तन्हाई में पर क्यों हैं ये अब साथ में आँसू दिख जाते तो अक्सर थे पर आँखों में ही रह जाते थे पहले थे गिरते कभी कभी अब हर दिन औ हर रात में आँसू बन गई है इन मोतिओं से गहना मेरा अब, खामोशी बात तो अब है हो नहीं पाती लेकिन हैं हर बात में आँसू सूख जायेंगे ये सब सारे एक दिन चुक ही जायेंगे दिखलाई तो नहीं देंगे पर बहेंगे खयालात में आँसू
- Get link
- X
- Other Apps
We all start our journey having the candid innocence of childhood. It is almost certain that there would be encounters with the 'grey' or 'black' in our path. Most of us resist for some time in the beginning but ultimately our defiance falls apart and we become part of what we never wanted to start with. It is so hard to keep on fighting against the mightiness of evil than to resign and choose the path of least resistance.......inspite of knowing this we fall for it again and again...... कोशिशें तमाम कर लीं, कम्बख़त जाता नहीं आ पसरा है अँधेरा, मेहमान बनकर इन दिनों कुछ था सुनता मेरी भी, दो बातें मानता भी था अब अपनी चलाता है अँधेरा, फरमान बनकर इन दिनों उखड़ रही है साँस, नब्ज़ भी टूटी टूटी है मरने देता नहीं अँधेरा, एहसान बनकर इन दिनों आदत सी पड़ गयी है इसकी, हबीब बन गया है ये साथ रहता है अँधेरा, मेरी जान बनकर इन दिनों
- Get link
- X
- Other Apps
There are so many memories from my G B Pant days that picking one or two from this Pandora’s box is - mushkil hi nahi namumkin hai . I still go back into those days and derive pleasure through nostalgic tools. Some memories which I would like to share today mainly revolve around the magical room which was fortunately assigned to us as duty room. It’s entrance was in the corridor leading to the 16 bedded ICU. We tried our best to steal some time from our schedule to just sneak into that room and engage ourselves into the ongoing discussions about everything one can think of. There were 2 beds and few chairs in there but effectively only one bed was available for most of the times as one of my colleague Ram Singh used to transform into Aram Singh after entering the magical room and not respecting the concept of day and night used to slip into deep slumber filling the room with pleasant sonic vibrations. We admired Aram Singh not only for his carefree attitude but also for ...
- Get link
- X
- Other Apps
ताज़ा ताज़ा था सबेरा ज़िंदादिल उजाला था बात बात पर होता हंसना हर अरमान निकाला था घंटे बीते ,समय कुछ निकला आ गयी दोपहर अलसायी सी ऊपर नीचे, गर्मी राहत थी धूप पर बदली छायी सी वक़्त का चलना ज़ारी है अब समय बड़ा ही भारी है चलो समेटो जल्दी जल्दी अब शाम होने वाली है ये जिया है हमने दिन भर वो सिर्फ झांकी सा रह जायेगा माना पाया काफी कुछ पर कुछ बाक़ी सा रह जायेगा घिरेगा अँधेरा रात होगी कल तक ना कोई बात होगी हमारी भी आँखे बंद होंगी अंत में सो ही जायेंगे पर अभी तो आँखे खोल लो सिर्फ शाम होने वाली है
- Get link
- X
- Other Apps
कथा से, गद्य से कविता से, पद्य से दोहे से, छंद से चौपाई से, निबंध से तुमने समझाया क्या है प्यार...... और..... तर्क में, ज़ज्बात में यथार्थ में, खयालात में ज़र्रे में, कायनात में स्पर्श में, आघात में तन्हाई में, साथ में रौशनी में, रात में तुम्हारी हर एक बात में मैंने पाया क्या है प्यार.... और....... हर युग में, हर काल में लम्हो में, साल में निरंतर कभी, कभी अंतराल में हर अवस्था, हर हाल में तुमने रटाया क्या है प्यार..... पर फिर भी समय की धार जो करती वार उल्फत होती तार तार हालातो से हो लाचार मैं भूलता हूँ बारम्बार कि क्या है प्यार?? कि क्या है प्यार??
- Get link
- X
- Other Apps
सुनी है एक खबर मैंने.. तुम्हारे आने की..सच में तुम्हारे आने की.. बिलकुल भी विश्वास नहीं होता .. तुम आओगे मेरे शहर में.. मेरे मकान वाली गली में.. तुम्हे पहचान लेंगे सभी मकान और गली के पेड़ सारे.. आदत हो गयी है इनको भी .. साथ मेरे.. बाट जोहने की ...तुम्हारी तुम्हे भी आज करने होगा ..इंतज़ार मुझे अपनी चूनर खोज कर पहननी है......ख्वाहिशो की कहीं खो गयी है वोह इंतज़ार कहीं लंबा न हो जाये.. आज मरम्मत भी तो करवानी है अपने सारे गहनो की ......अरमानो की टूट गए हैं वोह डर भी लग रहा है.. कहीं ऐसा न हो मैं तुमसे मिल ही न पाऊँ टीका ही लगाती रह जाऊं .. अपने माथे पर......वज़ूद का बिलकुल मिट गया है वोह अरे... देखो नाराज़ मत हो .. बिलकुल नाराज़ मत हो तुम भी तो जानते हो.. जानती हूँ मैं भी.. और तो और ये मकान और पेड़ भी जानते हैं.. हम मिल नहीं पाएंगे.. वजह मैं नहीं...ये खबर है.. बिलकुल झूठी है.. तुम नहीं आओगे......कभी...कभी... नहीं आओगे.