If you were not there, I would have been not at all troubled, but you are always there to provide a standard for comparison and make me feel unwanted and undesirable. I don't want to improve on myself - I just want you to disappear.......
तुम जब चलते हो, तो कायनात चलती है
कारवां सा खुशियों का, बिन बुलाये चलता है
मैं जब भी दूँ आवाज़, सफर - ए - मुश्किल में भी
एक परेशां गूँज के सिवा, साथ कुछ आता ही नहीं
तुम दमकते हो, चमकती है तुम्हारी महफ़िल
जिस शह पर रख दो हाथ तुम, रोशन हो उठती है
मैं जब भी करूँ कोशिश, कि चमकती लौ को पकड़ लूँ
चंद फफोलों के सिवा, हाथ कुछ आता ही नहीं
Comments
Post a Comment