प्रश्न :

बूढ़े शरीर (टूटे गिटार ) और आत्मा (धुन) में यदि संघर्ष होगा तो क्या होगा?

उत्तर:

मेल बेमेल होगा जब
तब  ऐसी समस्या आएगी
बात बिलकुल नहीं बनेगी
या बिलकुल ही बन जायेगी

अगर युद्ध मानो  तो.……

होना है क्या
अब शंखनाद होगा
 बजेगी दुंदुभि
कर्कश संवाद  होगा
रुदन की  ध्वनियां
दृश्य विचित्र होगा
भवानी का क्रोध
शंकर का नृत्य होगा

अगर संगीत मानो तो……

होना है क्या
जीवन गीत होगा
बूढ़ा  गिटार भी
धुन का मीत  होगा
साथ देगा जब तक
सांस आबाद होगी
उसके बाद तो क्या कहने
धुन  आज़ाद होगी

Comments

Popular posts from this blog