पता नहीं
कैसी जादुई ट्यूनिंग करी है
बनानेवाले ने
हर  बार लगता है.....


बस ये मुसीबत
जो सामने खड़ी  है
अगर टल  जाए
तो बात बन जाये
जान लगाकर
तमाम कोशिशों के बाद
बात बनती दिखती है पर
हाथ में आती है एक नई परेशानी
जो मंद मंद मुस्कराती है
और मन ही मन दाद देती है...
मान गए  बनानेवाले
कैसी जादुई ट्यूनिंग करी है
इसको हर  बार लगता है .... 

Comments

Popular posts from this blog